23 दिसंबर 2019 - 13:51
यूरोपीय संसद का प्रस्ताव जल्दबाज़ी में की गई ग़ैर रचनात्मक कार्यवाही हैः अब्बास मूसवी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूरोपीय संसद की ओर से ईरान के विरुद्ध पारित किये गए प्रस्ताव को जल्दबाज़ी में की गई ग़ैर रचनात्मक कार्यवाही बताया है।

सैयद अब्बास मूसवी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान एक लोकतांत्रिक देश होने के नाते अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को जनता का स्वभाविक अधिकार मानता है।  उन्होंने कहा कि संसार के किसी भी स्वतंत्र देश की ही भांति ईरान भी अपने निर्दोष नागरिकों की संपत्ति लूटने और उसको क्षति पहुंचाने के बारे में क़ानूनी मार्ग अपनाएगा।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मानवाधिकारों के समर्थन को भेदभाव और दोहरी नीतियों से अलग होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि फ़्रांसीसी प्रदर्शनकारियों के अधिकारों के हनन के बारे में यूरोपीय संसद की नीति, अन्य प्रदर्शनकारियों की तुलना में बिल्कुल भिन्न है।  एसे वह यूरोपीय देशों में रहने वाले अल्पसांख्यकों को क्या जवाब देंगे?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने यह भी कहा कि अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों के कारण 80 मिलयन ईरानियों के अधिकारों के उल्लंघन के संदर्भ में यूरोपीय संसद के मौन का क्या कारण है?  उन्होंने यूरोपीय संसद से न्याय अपनाने, अन्य राष्ट्रों विशेषकर ईरानी राष्ट्र के साथ के साथ उचित व्यवहार करने का आह्वान किया।